Dhanbad। राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर चल रही आयकर विभाग की कार्यवाही और 300 करोड़ से अधिक चल अचल सम्पत्ति मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया जिसमें भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया और कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी और राज्यसभा की सदस्यता से बर्खास्त किया जाए साथ ही इसकी जांच सीबीआई ईडी से करने की मांग केंद्र सरकार से की है। धनबाद भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा की ने कहा कि यह पैसा छत्तीसगढ़, मध्य कड़ी, राजस्थान के चुनाव में इस्तेमाल किए जाने वाले थे वही भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा की इसकी जांच सीबीआई और एएनआई से कराई जाए धीरज साहू उग्रवादी क्षेत्र से आते हैं कहीं ना कहीं यह पैसा किस काम के लिए जमा किया गया। इसकी गहन जांच होनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने तीन-तीन बार धीरज साहू को चुनाव में नकारा था इसके बाद भी वह राज्यसभा सांसद कैसे बन गए। भ्रष्टाचार द्वारा जमा किया गया पैसा के बल पर कांग्रेस पार्टी ने धीरज साहू को राज्यसभा में भेजा ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments