Dhanbad। लोकसभा में इंडिया गठबंधन के नेताओं को लोकसभा के चालू सत्र से निलंबित किये जाने के विरोध में इंडिया गठबंधन द्वारा जिला मुख्यालय धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर शुक्रवार को संयुक्त रुप से प्रदर्शन किया गया। जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र के वर्तमान सरकार तानाशाही का परिचय देते हुए इंडिया गठबंधन के सांसदों को चालू सत्र से निलंबित कर दिया है। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी करारी हार को देखकर पूरी तरह से हताश है। भाजपा की यह कार्यवाही हताशा का परिचायक है। जनता आगामी चुनाव में केंद्र की वर्तमान सरकार को धूल चटाने का काम करेगी। उक्त प्रदर्शन में जदयू पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश सचिव राजू कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सुभाष राय, जिला महासचिव कामेश्वर यादव, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, झप्पू सिन्हा समेत कई नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज किया।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments