बरवाअड्डा। सिंबायोसिस किड्स बड़ा जमुआ बरवाअड्डा में रविवार को द्वितीय वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फूल चंद मंडल, विशिष्ट अतिथि सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल के प्राचार्या इंद्राणी घोष, धरणीधर मंडल, पूर्व जिप अध्यक्ष माया देवी, आशीष मंडल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने संस्कार, गुरु वंदना, हनुमान चालीसा, जागो शक्ति, झारखंड की प्रस्तुति बिरसा मुंडा जीवनी, नारी शक्ति, सोशल मीडिया, ग्रैंडपेरेंट्स ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और साथ में बेटों को भी समझाओ आदि एक से बढ़कर एक नृत्य संगीत व नाटक प्रस्तुत कर
अभिभावकों का मन मोह लिया। मौके पर सिंबायोसिस किड्स के प्राचार्या रीना मंडल ने कहा कि कोरोना काल के बाद सिंबायोसिस किड्स में भव्य तरीके से वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। प्राचार्या श मंडल ने वार्षिक रिपोर्ट सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं को अच्छा शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments