Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बैंक आफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायरिस एसोसिएशन झारखंड स्टेट ईकाई की सातवीं वार्षिक आमसभा सोमवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में होगी, राष्ट्रीय महासचिव पीएस पाटकी ने कहा कि सरकार से हमारी प्रमुख मांग पेंशन अपडेशन का है


धनबाद। बैंक आफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायरिस एसोसिएशन झारखंड स्टेट ईकाई की सातवीं वार्षिक आमसभा सोमवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में होगी। इसमें पूरे राज्य से 250 सदस्य भाग लेंगे। वार्षिक आमसभा में पिछले एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखा जाएगा। साथ ही सेवानिवृत बैंक कर्मियों से जुड़ी मांगों पर चर्चा की जाएगी। फेडरेशन आफ बैंक आफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायरिस एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव पीएस पाटकी ने कहा कि सरकार से हमारी प्रमुख मांग पेंशन अपडेशन का है। बैंकिंग क्षेत्र में 7.50 लाख पेंशनर्स हैं। साल 1995 में पेंशन स्कीम लागू हुआ। केंद्र सरकार व रिजर्व बैंक के नियमानुसार पेंशन अपडेशन होना था। केंद्र, रिजर्व बैंक, नाबार्ड व स्टेट में पेंशन अपडेशन लागू हो गया है। सेवानिवृत बैंक कर्मियों का लंबित है। प्रत्येक पांच साल में पेंशन बढ़े। सेवानिवृत कर्मियों के हेल्थ बीमा की राशि बैंक जमा करे। सरकार बैंक कर्मियों से संबंधी निर्णय लेती है उससे पहले एसोसिएशन की भी बात सुने। वार्षिक आमसभा के मुख्य अतिथि पूर्व सिंफर निदेशक अमलेंदु सिन्हा, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएस त्रिवेदी, झारखंड के महासचिव डी सेनगुप्ता आदि इस दौरान शामिल रहेंगे।



Post a Comment

0 Comments