धनबाद:मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह के चारो साहिबजादों व माता गुजर (गुजरी) कौर की शहादत दिवस को नमन करने के लिए भाजपा महानगर की अगुवाई में सिख समाज ने सदभावना रैली निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या सिख समाज के लोग शामिल हुए। रैली गुरुनाकपूरा गुरुद्वारा से प्रारम्भ होकर मटकुरिया गुरुद्वारा से बैंक मोड़, रांगा टांड होते हुए रणधीर वर्मा चौक से वापस पुन: गुरुद्वारा में पहुंचकर समाप्त हुई। प्रीतपाल सिंह आजमानी कार्यक्रम के संयोजक बनाये गए थे।मुख्य रूप से इस रैली में युवा संघर्ष मोर्चा संयोजक दिलीप सिंह, नितिन भट्ट, सोनी सिंह, जॉली छाबड़ा, मनिन्दर सिंह सोनी गुरमीत सिंह राजा राजपाल जिम्मी राजपाल सोनी सिंह,
गुरुनानक पूरा गुरुद्वारा के प्रधान बलबीर सिंह राजपाल, सत्यपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह चावला, नरेंद्र सिंह, बड़ा गुरुद्वारा के गुरजीत सिंह, मटकुरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरयाम सिंह के अलावे सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल थे।इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही 10 टोटो पर सजाई गई शाहेबजादों कि शहीदी की तस्वीरे जिसको विशेष के तौर पर प्रदर्शित किया गया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments