Dhanbad। न्यू टाउन हॉल में बिजली दर बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर राज्य नियामक आयोग की ओर से आयोजित जनसुनवाई में झारखंड बिजली वितरण निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए घरेलू, व्यवसायिक, औद्योगिक समेत कृषि बिजली दर में 25 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंपा है। इससे पूर्व नियामक आयोग ने शुक्रवार को न्यू टाउन हॉल में जन सुनवाई की। आयोग के चेयरमैन अमिताभ कुमार गुप्ता, तकनीकी सचिव अतुल कुमार और विधि सलाहकार महेंद्र प्रसाद ने जेबीवीएनल के प्रस्ताव को ध्यान से सुना। ग्रामीण, शहरी समेत औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी सुना। जनसुनवाई में जनता नदारत रही और अधिकतर कुर्सियां खाली रही। उपभोक्ताओं ने बिजली दर बढ़ाने से पहले बिजली विभाग को व्यवस्था में सुधार करने पर जोर दिया। अलग-अलग श्रेणी में 1.25 रुपए से लेकर 4 रुपए तक प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ाने का आग्रह किया गया है। चेयरमैन ने आश्वस्त किया कि सभी पक्षों को सुनकर ही निर्णय लिया जाएगा। वैसे जेबीवीएनएल अधिकारियों की मानें तो छह महीना पहले 5 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ाई गई थी। इस बार भी 5 से 10 पैसे के बीच ही बढ़ोतरी रह सकती है। जनसुनवाई में जेबीवीएनएल के वाणिज्य प्रबंधक ऋषि नंदी, कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार, जीएम एके सिन्हा आदि थे।
धनबाद में भी जल्द लगेंगे हैं प्रीपेड मीटर
जेबीवीएनएल के वाणिज्य प्रबंधक ऋषि नंदी ने कहा की जल्द ही बिजली बिल व्हाट्सएप पर मिलने लगेगा। रांची के पास धनबाद में भी प्रीपेड मीटर का जाल बिछाया जाएगा। रांची में कुछ प्रीपेड मीटर को लेकर कुछ शिकायत आ रही हैं जिसके मेंटेनेंस के लिए थर्ड पार्टी की व्यवस्था की जाएगी। जगह की कमी के कारण रूप टॉप सोलर सिस्टम सोलर सिस्टम का वर्चुअल असेसमेंट हो सकेगा और कहीं भी उसे उपभोक्ता लगवा सकते हैं।
किसने क्या कहा
संतोष कुशवाहा - यह अफसोस की बात है कि नियामक आयोग जनसुनवाई कर रही है लेकिन यहां जनता का अभाव है सभी कुर्सीया खाली है झारखंड की जनता गरीब है यहां बिजली दर बढ़ाना सरासर गलत है
विवेक लोढ़ा- राजगंज में मेरी रेणुका इस्पात है जहां मैंने 33 हजार का लाइन लिया है वहां 24 घंटे बिजली मिलती है लेकिन डीवीसी और जेवीवीएनएल के टैरिफ का इतना डिफरेंस है कि पहले जहां जेबीवीएनएल के 33 हजार 100 उपभोक्ताओं में से मात्र चार उपभोक्ता ही बचे है।
विनय कुमार वर्मा - बिजली दर बढ़ाना समस्या का समाधान नहीं 2016 से ही जनसुनवाई में आ रहा हूं मेरी शिकायत है की मेरी चालू मीटर को जबरदस्ती बदल दिया गया तब से एवरेज बिल आ रहा है समस्या आज तक नहीं सुधरी।
राजीव शर्मा- बिजली दर के बढ़ाने का विरोध करते हुए कहा किपूर्व में इंडस्ट्रियल कनेक्शन हुए डीवीसी 33 कवि 11kv के साथ 500 केवी और 250 केवी की सर्विस देने को तैयार है 5 से ₹6 रहने वाला बिजली यूनिट बिजली न रहने से 15 से18 पर यूनिट पहुंच जा रही है धनबाद झरिया जैसे शहरों में 24 घंटा के बजाय मात्र 12 से 13 घंटे बिजली रहती है यह सालों भर मेंटेनेंस का काम चलता है।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments