धनबाद: जगजीवन नगर स्थित अमृत पार्क की जर्जर एवं बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा ने पिछले दिनों Bharat Coking Coal Limited (BCCL) के सीएमडी श्री मनोज अग्रवाल जी से मुलाकात कर पार्क के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर मांग पत्र सौंपा था। विधायक श्री राज सिन्हा द्वारा उठाए गए इस जनहित के मुद्दे पर बीसीसीएल सीएमडी ने सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इसी क्रम में आज जगजीवन नगर स्थित अमृत पार्क का निरीक्षण विधायक श्री सिन्हा के साथ बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों पार्क पहुंच कर निरीक्षण कर इसकी वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और पार्क के विकास कार्यों को शीघ्र गति देने की दिशा में आवश्यक पहल की गई। अमृत पार्क क्षेत्र के बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा यह स्थान पुनः एक सुंदर एवं उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। धनबाद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति विधायक राज सिन्हा का प्रयास निरंतर जारी है। जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।
इस अवसर पर डी.पी. श्री मुरली कृष्ण रमैया जी, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी, मनोज मालाकार जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments