Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' के लेखक ऋषि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती झरिया में हरे-भरे माहौल में सम्मानपूर्वक मनाई गई



 


Dhanbad। राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' के लेखक ऋषि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती झरिया में हरे-भरे माहौल में सम्मानपूर्वक मनाई गई। बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय अमर रहें, अमर रहें स्लोगन दिए। कार्यक्रम हेटलीबांध   और मंगाली चंडी काली मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। ज्ञात हो कि तत्कालीन डिपुटी मेजिस्ट्रेट श्री बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय के जन्म 26 जून 1938 में कोलकाता के नजदीक नैहाटी में हुआ था और केवल 56 साल कि उम्र में ही उनका देहांत हो गया था। सबसे पहले उनके बड़े चित्र पर पिनाकी राय, अनूप साव, संजय पंडित, और छात्राओं में मिलकर माल्यार्पण किए और उसके बाद वृक्ष दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कड़ी में आगामी कल घनसाडीह, केन्दुआ में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा। 

इंस्टिट्यूशन फॉर नेशनल एमिटी (INA) के संस्थापक पिनाकी रॉय ने कहा, “बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय अपने ऐतिहासिक गीत 'वन्दे मातरम्' के माध्यम से करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसा हुआ हैं।   “वंदे मातरम् केवल भारत में राष्ट्रीय चेतना बढ़ाने वाला गीत नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया में पर्यावरण चेतना बढ़ाने वाला गीत भी है।अब हमारा देश का कर्तव्य है कि उनकी 'सुजालाम सुफलाम श्यशाशलाम  मलयजाशीतलाम'  मातृभूमि के कल्पना को साकार करें । हम नागरिकों और  सरकार को भी और देशभर में चारों ओर पर्यावरण परियोजना लेना चाहिए और वंदे मातरम् के लेखक बंकिम चंद्र चटर्जी को वास्तविक श्रद्धांजलि दिया जाएं। उन्होंने कहा कि " 

केंद्रीय सरकार द्वारा झरिया कोयलांचल के परिवेश को सुरक्षित करनेवाले एक परिवेश परियोजना लाया जाएं। "  

कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेज (CCC)   के छात्र छात्राओं ने कलाकार संजय पंडित द्वारा बनाया गया बंकिम चंद्र चटर्जी की एक प्रसिद्ध बैठी हुई शैली की फोटो के पास 'वंदे मातरम्' गीत सामूहिक रूप से गाया साथ में केन्दुआ के छात्रा नंदनी साव, मुस्कान कुमारी, राधिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दुर्गा कुमारी, नंदिनी कुमारी ने वंदे मातरम् पर एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मुग्ध कर दिए।


कार्यक्रम में अतिथि  पिनाकी राय, मौसुमी राय, संजय पंडित के आलावा अतिथि अनूप साव, श्रीराम  गोराई, छात्र छात्राओं में  गुंजन कुमारी,चांदनी कुमारी, सिमरन कुमारी, शिवानी कुमारी, नंदिनी कुमारी, पायल कुमारी, लवली कुमारी, खुशी कुमारी, किंजल कुमारी, राजवीर कुमार, राजू कुमार, रमेश कुमार समेत कई छात्र उपस्थित थे और अंत में  राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' गा कर कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments