धनबाद, 22 जून 2026। हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट, धनबाद द्वारा अपने 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार, 22 जून 2026 को धनबाद क्लब (फिएस्टा हॉल) में भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह एवं “ठहाकों भरी शाम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीसीसीएल के सीएमडी श्री मनोज अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री केदारनाथ मित्तल, श्री दिलीप गोपालका, श्री राजेश सिंह, श्री विजय कुमार झा, श्री अनंत नाथ सिंह, श्री संजय आनंद, , श्री जय प्रकाश अग्रवाल तथा श्री सीताराम सिंह उपस्थित रहे। परिषद के सचिव श्री राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
साहित्य सेवा सम्मान
कार्यक्रम में हिंदी भाषा, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “साहित्य सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से—
श्री सीताराम सिंह, श्रीमती ममता मंजरी, श्रीमती अनीता निशब्द
श्री संत कुमार श्रीवास्तव, डॉ. नेहा झा शामिल रहे।
सामाजिक सरोकार सम्मान
समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए निम्नलिखित विभूतियों को “सामाजिक सरोकार सम्मान” से सम्मानित किया गया—
श्री केदारनाथ मित्तल, श्री राजेश सिंह
श्री दिलीप गोपालका, श्री अनुप गोयल
डॉ. जी. एल. प्रसाद, श्रीमती नम्रता गुप्ता
श्री रमेश रेटोलिया, श्री बसंत हेलीवाल
श्री विजय झा, श्री अनंत नाथ सिंह
ठहाकों से गूंजा सभागार
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के युवा एवं लोकप्रिय हास्य कवि श्री चेतन चर्चित रहे। उन्होंने अपनी ओजपूर्ण हास्य एवं व्यंग्य रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा सभागार ठहाकों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
परिषद के डिजिटल ऐप की घोषणा
अपने संबोधन में परिषद के सचिव श्री राकेश शर्मा ने बताया कि हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट शीघ्र ही अपना डिजिटल मोबाइल ऐप (App) लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से डिजिटल पत्रिका, साहित्यिक गतिविधियों की जानकारी, सदस्यता, रचनाकारों का मंच तथा परिषद की समस्त गतिविधियाँ एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी। इससे देश-विदेश का कोई भी साहित्यप्रेमी परिषद से आसानी से जुड़ सकेगा।
स्वर्णिम 50वें वर्ष की ओर
परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्री संजय आनंद ने कहा कि परिषद अपने स्वर्णिम 50वें स्थापना वर्ष की ओर तेजी से अग्रसर है। आगामी तीन वर्षों में परिषद 50वें वर्ष में प्रवेश करेगी, जो न केवल परिषद बल्कि पूरे झारखंड के साहित्यिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। परिषद का संकल्प हिंदी साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक चेतना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम की सफलता में योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश अग्रवाल, सचिव श्री राकेश शर्मा, श्री संजय आनंद, श्री संत कुमार श्रीवास्तव एवं श्री नीरज शर्मा सहित परिषद के अनेक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री अशोक चौरसिया, श्री दीपक संचेती, श्री गोपाल कटेसरिया, श्री विकास अग्रवाल, श्री अभिषेक जायसवाल, श्री संजय चौरसिया सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, समाजसेवी एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।
अंत में परिषद परिवार की ओर से सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, पत्रकार बंधुओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments