धनबाद। एक तरफ जहां अदालत में चल रहे किसी भी मुकदमे के खत्म होने में सालों-साल लग जाते हैं वही कुछ ऐसे ही केश महज कुछ घंटे में ही निपटारा कर दिया जाता है, मौका है धनबाद कोर्ट परिसर में डालसा के ओर से लगाए गए राष्ट्रीय लोक अदालत का। धनबाद जिले के कोर्ट परिसर में लगे साल के आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत में इस बार सिविल और क्रिमिनल समेत 14 बेंच लगाए गए जो कि मामले का निष्पादन कर रहे हैं। बता दे की इस अदालत में लोगों का न सिर्फ समय बचता है, बल्कि पैसे की बर्बादी भी नहीं होती है। साथ ही लोगों को मानसिक शांति मिलती है और आपस में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। वही डालसा सेक्टरी निताशा बरला ने कहा की राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए मामले का निष्पादन मामले में पूरा झारखंड में धनबाद दूसरे नंबर पर कोशिश जारी है कि साल के इस आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत के बाद झारखंड में धनबाद पहले पायदान पर हो जायेगा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments