धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमेटी शक्ति मंदिर की बैठक अध्यक्ष एस पी सोंधी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे विशाल भगवती जागरण की नई तिथि 12 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार निर्धारित की गई।राम मंदिर अयोध्या में 22जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य पर शक्ति मन्दिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। प्रात से ही श्री राम जी के भजन बजाये जाएँगे और 1101 द्वीप प्रज्वलित किये जाएँगे। भजन संध्या का आयोजन होगा एवं भक्तों में प्रसाद के रूप में लड्डूओं का वितरण किया जायेगा। बैठक में सचिव अरुण भण्डारी,उपाध्यक्ष राजीव सचदेव,सुरेन्द्र ठक्कर, कोषाध्यक्ष विपिन अरोड़ा,संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा,कार्यकारिणी सदस्य सोमनाथ प्रूथी,विनोद आहूजा,अशोक भसीन,कमल किशोर टण्डन एवं अन्य मौजूद थे।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments