धनबाद। दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के द्वारा आगामी 10 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक कोयला नगर स्थित नेहरू कंपलेक्स ग्राउंड में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जहां कथा डॉक्टर सर्वेश्वर महाराज के द्वारा किया जाएगा।मंगलवार को दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के द्वारा आगामी शिव महापुराण कथा के विस्तृत जानकारी हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। कथावाचक डॉक्टर सर्वेश्वर महाराज जी ने बताया कि आज के इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हम धनबाद की जनता से आवाहन करना चाहते हैं कि आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ के इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो जहां 7 संहिताओं के 24000 श्लोको को वेदव्यास जी ने लिखा है उन श्लोक को आयोजित इस शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में बहुत ही रोचक ढंग से रखा जाएगा। जिससे भक्त आज की समस्याओं से कैसे निकल सकते हैं इसके बारे में शिव महापुराण कथा को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ आम भाषा में बताया जाएगा। आयोजक स्वामी यादवेंद्र नंद ने बताया कि 10 जनवरी को सुबह 8:00 बजे नेहरू कंपलेक्स ग्राउंड से कलश यात्रा निकाला जाएगा। यह कलश यात्रा नेहरू कंपलेक्स ग्राउंड से शुरू होकर स्टील गेट होते हुए कुसुम बिहार के रास्ते पुनः नेहरू कंपलेक्स ग्राउंड तक आएगा। वही शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ 10 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक हर दिन दोपहर 2:00 बजे से लेकर संध्या 6:00 बजे तक चलेगा जिसमें सभी लोगों भागीदारी के लिए आवाहन किया जा रहा है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments