Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनता दल यू के प्रदेश कार्य समिति तथा जिला अध्यक्षों की बैठक रामगढ़ में आगामी 21 जनवरी को नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता को लेकर हुई


Dhanbad। जनता दल यू के प्रदेश कार्य समिति तथा जिला अध्यक्षों की बैठक शनिवार को रांची में आयोजित हुई। रामगढ़ में आगामी 21 जनवरी को नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक हुई। बैठक में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री झारखंड प्रभारी  अशोक चौधरी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद  खीरू महतो, बिहार के विधायक सह झारखंड के सह प्रभारी  मनोज यादव ने नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में धनबाद जिला से जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, युवा प्रकोष्ठ के धनबाद जिलाध्यक्ष रूपेश पासवान, नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे आदि मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments