Hot Posts

6/recent/ticker-posts

केंद्र सरकार द्वारा केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से झारखण्ड सरकार को अपदस्थ करने के प्रयास के खिलाफ झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक आक्रोश मार्च सह मशाल जुलूस निकाला गया



धनबाद। केंद्र सरकार द्वारा केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से झारखण्ड  सरकार को अपदस्थ करने के प्रयास के खिलाफ झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक आक्रोश मार्च सह मशाल जुलूस निकाला गया।इस जूलुस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष  लख़ी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नु आलम ने संयुक्त रूप से किया। उक्त जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं में केन्द्र सरकार के खिलाफ गुस्सा एवं आक्रोश स्पष्ट देखा गया सभी लोग एक स्वर में केन्द्र सरकार तेरी मनमानी नहीं चलेगी, केन्द्र सरकार होश में आओ के नारे लगा रहें थें।मौके पर मिडिया को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य  अमितेश सहाय ने कहा कि केन्द्र सरकार झारखण्ड में आम लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को लगातार अपदस्थ करने का प्रयास कर रही हैं,  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही हैं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम जनता को लाभान्वित करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा हैं, केन्द्र सरकार अगर इस तरह राज्य सरकार को परेशान करेंगी तो अब आम जनता सड़कों पर उनके खिलाफ नज़र आएंगी।

मौके पर मिडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  लख़ी सोरेन ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य कि लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं जो कभी सफल नहीं होगा। हम लोग इस षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देने केलिए सक्षम है अगर केन्द्र सरकार अपने रूख़ में परिवर्तन नहीं लाती है तो आने वाले दिनों में बहुत बड़ा आंदोलन झामुमो के नेतृत्व में यहां कि आम जनता करेगी।मौके पर जिला सचिव मन्नु आलम ने कहा कि केन्द्र सरकार झारखण्ड का विकास देखना नहीं चाहती है आज मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन सहित कई एक योजना हैं जिससे जनता लाभान्वित हो रही है जिससे केन्द्र सरकार कि जमीन हिल चुकी हैं उन्हें डर लग रहा हैं,इस लिए लगातार वें  मुख्यमंत्री को बदनाम करने और सरकार को अपदस्थ करना चाहतीं हैं परंतु यें संभव नहीं है अगर केन्द्र सरकार जल्द से जल्द अपने कार्यशैली में परिवर्तन नहीं लाती है तो और भी बड़ा आंदोलन होगा।

ये रहे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य कंसारी मंडल, नकुल महतो, डॉ निलम मिश्रा, सुखलाल मराण्डी, अलाउद्दीन अंसारी धरनीधर मंडल, जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक, मुकेश सिंह, कालीचरण महतो, अजय रवानी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला संयुक्त सचिव तपन तिवारी,एजाज अहमद, महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान, सचिव अबू तारीक, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू हाड़ी,झाकोमयू जोनल उपाध्यक्ष उमाशंकर चौहान चौहान, सपना बैनर्जी, विनोद सिंह, मल्यचंद महतो, ऐगारकुडं प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन, सचिव वासुदेव महतो,बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, सचिव रंजीत महतो, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सूरजकांत सोरेन,सचिव गौउर मंडल, गोबिंदपुर प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी,सचिव पारस हांसदा, उपाध्यक्ष मौकिम अंसारी,निरसा प्रखंड अध्यक्ष लख़ींदर मरांडी, सचिव शमीम अंसारी, कलियासोल प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव हेम्ब्रम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू,बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बलियापुर राजेन्द्र किस्कू, देबू महतो, अमीत महतो,मनोज रवानी, राजू प्रमाणिक, बंटी सिंह, आकाश रवानी, प्रकाश नोनिया, महेंद्र सिंह राजपाल, पैग़ाम अली,पवन माझी,सुमन देवी, सुशीला देवी, राखी देवी, सुनिता देवी,सावन सुमन, ईश्वर मरांडी, निर्मल रजवार, संजय रजवार, सुदाम रजवार, अताउल्लाह अंसारी, प्रकाश पाण्डे, कृष्णा चौहान, रामबाबू चौहान, लक्ष्मण चौहान,फरीद मल्लिक, सद्दाम हुसैन, उमेश राम, अमित सिंह,रेहान इमरान हाशमी,अंसारी,रहमत अंसारी, इस्तीयका अहमद, गुलेल अंसारी, शम्शुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।





Post a Comment

0 Comments