Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कार्मल स्कूल में छात्राओं ने विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर एम सिल्वी एसी की रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्वागत किया




धनबाद। कार्मल स्कूल में छात्राओं ने विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर एम सिल्वी एसी की रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर सिल्वी एसी, मैनेजर एवं सुपिरीयर सिस्टर श्रेया,वाइस प्रिंसिपल सिस्टर एल्सी जोसेफ,, प्राइमरी कॉर्डिनेटरऔर कम्युनिटी कॉलेज कॉर्डिनेटर सिस्टर अमला,मिस कावेरी, मिस डार्लिन, मिस गायत्री द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एक संक्षिप्त प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। कार्यक्रम में छात्राओं ने  स्वागत गीत प्रस्तुत किए।कार्मेल स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर एल्सी ने सिस्टर  सिल्वी के स्वागत भाषण दिया।सिस्टर श्रेया को मैनेजर एवं सुपिरीयर के पद पर पदोन्नत के लिए बधाई दी गई । सिस्टर एल्सी जोसेफ, मिस पल्लवी,मिस सुपर्णा लाल एवम् मिस शिवानी की दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय की सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

प्राचार्या महोदया सिस्टर सिल्वी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्मेल द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण मूल्यों को बनाए रखने की सलाह दीं।



Post a Comment

0 Comments