धनबाद, 21 जून: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन संस्थान के जिमखाना ग्राउंड में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों और कैंपस के अन्य निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डीन (एकेडमिक) प्रो. एम.के. सिंह, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, एसोसिएट डीन (स्टूडेंट वेलफेयर-स्टूडेंट एक्टिविटीज) प्रो. संजय मंडल, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अनीता कुमारी, अभिषेक बास्ये समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक अजय कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 13 जून को आयोजित योग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अनीता कुमारी और दीक्षा पाटले ने संयुक्त रूप से किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान ने स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और समग्र कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया तथा सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments