Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल एवं मजदूर प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया



धनबाद।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल एवं मजदूर प्राथमिक विद्यालय, जेलगोरा नंबर 7, झरिया के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम का आयोजन बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में किया गया। योग सत्र का संचालन संस्था के प्रशिक्षक *पप्पू पंडित* ने किया। प्रशिक्षक *मिथिलेश कुमार* ने बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम, सिंहासन वज्रासन का अभ्यास कराया। इस अवसर पर पप्पू पंडित ने कहा कि "योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ होगा और जब शरीर स्वस्थ होगा तो मन में सकारात्मक सोच बढ़ेगी। इससे पढ़ाई के साथ-साथ देश सेवा का भाव भी बढ़ेगा। योग से रोग तो भागेंगे ही, नशे से भी छुटकारा मिलेगा। इसलिए करें योग, रहें निरोग।"कार्यक्रम में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य *रवि भूषण पांडे*, मजदूर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक *जागेश्वर साव* तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं *अफजल सर, तनवीर सर, शहनाज मैडम, अफसाना, शाहिना, तरन्नुम, दरकशां, जन्नत, अखबारी, गोसिया, निखित, आफताब अंसारी, चांदनी रजक, सुनैना विश्वकर्मा* एवं *मिथिलेश कुमार* उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को योग के महत्व और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।



Post a Comment

0 Comments