धनबाद। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत संभवत फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद में प्रवेश करेंगी। उक्त कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में माननीय पूर्व मंत्रीगण,एआईसीसी के सभी सदस्य,प्रदेश डेलीगेट एवं प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगणों की आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी का धनबाद आगमन हो रहा है उक्त कार्यक्रम को लेकर और एक कोयलांचल के कांग्रेसियों में उत्साह है और सभी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला स्तरीय प्रचार प्रसार कमेटी एवं स्वागत कमेटी बनाई जाएगी और उक्त कमेटी जिला के सभी विधानसभा के सभी प्रखंडों एवं नगरों के पंचायत,गांव एवं वार्डों में राहुल गांधी जी के कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार करेंगे। उक्त कमेटी में पदाधिकारीयों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी। उक्त कमेटियों की घोषणा कल की जाएगी। बैठक के क्रम में वक्ताओं ने राहुल गांधी की कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए लोकसभा एवं विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों को राहुल गांधी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी ने किया।मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, सुल्तान अहमद,विजय कुमार सिंह,मदन महतो,शमशेर आलम, वैभव सिंन्हा,मुख्तार खान,अशोक सिंह,पंकज मिश्रा,दुर्गा दास,रवि रंजन सिंह,उषा पासवान,रामप्रीत यादव ,आमिर हाशमी ,पिंटू तुरी एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह जिला कार्यालय प्रभारी पप्पू कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments