Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भगवान हर जगह होते हैं...सत्संग सुनने से भगवान की प्राप्ति होती है,पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के पावन सानिध्य में बैंक मोड़ टेलीफोन एक्सचेंज रोड योगा पार्क धनबाद में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन





धनबाद। पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के पावन सानिध्य में बैंक मोड़ टेलीफोन एक्सचेंज रोड योगा पार्क धनबाद में  16 से 24 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। श्रीमद् भागवत कथा के समापन दिवस की शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। जिसके बाद पूज्य महाराज जी ने भक्तों को "जीवन खत्म हुआ तो जीने का ढंग आया ,  भजन का श्रवण कराया। श्रीमद् भागवत में बताया गया कि सुबह स्नान कर के मनुष्य को राधा कृष्ण के मंदिर में जाना चाहिए और और उन पर तुलसी पत्र चढ़ाकर मन में अपनी मनोकामना रखते हुए धतूरा चाहिए ऐसा करने से मनुष्य की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। इस संसार में भगवान से जल्दी कोई भी मन की बात नहीं सुन सकता क्योंकि भगवान हर जगह पर होते हैं। जिसने भी कथा को अपने जीवन में उतारा है उन सब का कल्याण हुआ है। दुर्भाग्य तो बस इस बात का है कि आज का मनुष्य कथा को टाइम पास कहता है। सब को अपने मन कर्म और वचन से कथा का आनंद लेना चाहिए। मनुष्य इतना खुद के करीब नहीं होता जितना भगवान उस मनुष्य के करीब होता है बस  मनुष्य उसको पहचान नहीं पता है और यही मनुष्य का दुर्भाग्य होता है। भगवान की कृपा के अलावा कोई भगवान को जान नहीं सकता है।  जिसमें समझ नहीं होती है वह बड़े से बड़े इंसान को छोटा ही समझता है लेकिन जो समझदार होता है वह छोटे इंसान को भी बड़ा बनाकर रखता है। भगवान को पाने का रास्ता केवल सत्संग होता है इसलिए मनुष्य के जीवन में सत्संग का बहुत बड़ा महत्व होता है। जब समय अच्छा चल रहा होता है जब सारी चीज समज आती है और जब बुरा समय चल रहा होता है तब अच्छी चीज से ही दूरियां बढ़ती हैं। और फिर सुदामा कृष्ण मिलन ,फुलों की होली के साथ कथा विश्राम किया गया।कल पूर्णाहुति हवन महाप्रसाद भंडारा किया जाएगा।

आज भागवत कथा के अस्टम व अंतिम दिन कथा सुनने भक्तो की भीड़ उमड़ी एवं कथा सुनने आज आखिरी दिन विधायक राज सिन्हा, भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सहित शहर के कई गन मान्य लोग पहुंचे। इस कथा को सफल बनाने में प्रमुख रूप से  ददन सिंह, संजय सिंह,प्रभात सुरोलिया,अजय नारायण लाल, मनोज साव, सतीश सिंह,अशोक सिंह , हीरा सिंह, दिनेश साव, अप्पू सिंह, पवन कटेसरिया श्रीमती कृष्ण सुलतानिया श्रवन कुमार, अन्य मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्य सक्रिय रहे।



Post a Comment

0 Comments