धनबाद। 11वां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन 15 मार्च दिन रविवार को भवनकारा गौशाला मटकुरिया में होने जा रहा है आज दिन भूमि पूजन कर बाबा को आमंत्रित करने का आह्वान किया गया।अब 15 मार्च को प्रातः 8 बजे श्याम मंदिर पुराना बाजार से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसमे विभिन्न प्रकार की झांकी होगी, ये शोभा यात्रा भवनकारा तक जाएगी, और बाबा को निशान अर्पित किया जाएगा। पुनः रात्रि 8 बजे से बाबा श्याम का कीर्तन प्रारम्भ होगा, जिसमे मुंबई,चंडीगढ़, एवं धनबाद से आये कलाकारों के द्वारा बाबा श्याम को मीठे-मीठे भजनों से रिझाया जाएगा। साथ ही बाबा को विभिन्न प्रकार के भोग लगाएं जाएंगे।एवं भक्तों के लिए विशाल भंडारा का भी आयोजन होगा। आपके माध्यम से मंडल के द्वारा धनबाद की समस्त जनता से ये आह्वान होगा कि वो बाबा के इस भव्य उत्सव में पधारकर पुण्य के भागी बने। आज की प्रेस वार्ता में अध्यक्ष किशन अग्रवाल, सचिव घनश्याम नारनोली,गोपाल अग्रवाल, अजय कुमार गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, वरुण चौहान, संजय गर्ग, मनोज हेलिवाल, विशाल छाबड़ा, चंदन अग्रवाल के साथ पुरोहित उदय तिवारी शामिल थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments