ड्राइवर, खलासी व बस धनबाद थाना को सुपुर्द
धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए जिला प्रशासन बेहद सजग एवं सख्त है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजा कुमार ने आज रात 3 बजे बस स्टैंड पर मिलावट खोरों के खिलाफ कारवाही शुरू की। जिसमें उन्होंने बिहार से आने वाली बुंदेला बस से 1400 किलो नकली पनीर तथा 90 किलो नकली घी बरामद किया। इसकी जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज रात 3 बजे बिहार से आने वाली बुंदेला नाम की बस, बी.आर. 21 पी 3632, से 1400 किलो नकली पनीर एवं 90 किलो नकली घी (6 टीन) और अन्य खाद्य सामग्रियां जब्त की। साथ ही बुंदेला बस के ड्राइवर एवं खलासी और बस को धनबाद थाना को सौप दिया। इसके अलावा बिहार से आने वाली सभी बसों में सघन जांच अभियान जारी रहा।
उन्होंने बताया कि सभी पनीर पटना से धनबाद जिले में लगन के समय एवं त्योहारों के अवसर पर खपाने हेतु लाया जा रहा था। इतनी बड़ी मात्रा में धनबाद में पहली बार मिलावटी पनीर का पकड़ा गया है। मिलावट खीरो के विरुद्ध ये अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।
Team PRD Dhanbad




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments