धनबाद/ देवघर:जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने गुरुवार को देवघर स्थित शिव गंगा में स्नान किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ पर विधिवत जलाभिषेक कर जनमानस के कल्याण के लिए कामना किये। श्री महतो ने कहा कि देवालय में पूजा अर्चना के बाद एक सुखद अनुभूति है। मन सकारात्मक हो जाता है। देवालय जाने से शरीर रिचार्ज हो जाता है। जनहित के लिए नये कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।देवघर मंदिर में श्री खीरू महतो के साथ देवघर के पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास,झारखंड के मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव रुद्रकांत दास, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, धनबाद के जिला महासचिव सुनील मिस्त्री,महासचिव आर.के.मंडल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश सिंह आदि ने पूजा अर्चना किया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments