धनबाद। झामुमो धनबाद जिला कार्यालय, कुर्मीडीह में एक समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन की अध्यक्षता एवं जिला सचिव मन्नु आलम के संचालन में संपन्न हुई। उक्त बैठक में 4 फरवरी को धनबाद में झामुमो के 52वें स्थापना कि सफलता पर चर्चा परिचर्चा किया गया,साथ ही आगामी 11 फरवरी को बाबा तिलका मांझी के 274वीं जयंती कांको में मनाने,आगामी 12 फरवरी को झामुमो के पूर्व जिला सचिव स्व प्रभु नाथ महतो जी कि 9वीं पुण्यतिथि स्टील गेट में मनाने एवं झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष शहीद नेपाल रवानी जी के 34वीं शहादत दिवस गोधर में मनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष लख़ी सोरेन ने कहा कि संगठन के 52वें सफल आयोजन केलिए आप सभी जिला समिति के पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी सहित तमाम कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करता हूं निश्चित तौर पर स्थापना दिवस एतिहासिक रहा। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से झामुमो अपना दम दिखाने का काम किया हैं। आज हमारे नेता हेमंत सोरेन को षड्यंत्र रच जेल में डाल दिया गया हैं परंतु हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता हेमंत सोरेन जी के साथ हैं और हर लड़ाई लड़ने केलिए तैयार है निश्चित तौर पर जेल का ताला टुटेगा हेमंत सोरेन छुटेगा।मौके पर जिला सचिव मन्नु आलम ने कहा स्थापना दिवस के सफल आयोजन केलिए सभी स्तर के पदाधिकारियों का धनबाद जिला समिति कि ओर से आभार व्यक्त करता हूं,आज हजारों कि भीड़ ने यें साबित कर दिया कि वें हेमंत सोरेन से कितना प्यार करते हैं एवं उनके संघर्ष के साथ हैं। आज केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से रोज हेमंत सोरेन को बदनाम करने कि साजिश कि जा रही हैं। जनता सब जानती है कौन भ्रष्टाचारी हैं और कोन जनता केलिए काम करता हैं आने वाले समय में जनता जवाब देगी।
ये रहे मौजूद
मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य सुखलाल मराण्डी,अलाउद्दीन अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू,जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक, अजय रवानी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला सह सचिव तपन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान, झाकोमयू जोनल अध्यक्ष हराधन रजवार, अपूर्वा सरकार,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद महतो, छात्र मोर्चा जिला सचिव आज़ाद महतो, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, टुण्डी प्रखंड अध्यक्ष लोलिन बास्की, सचिव सुमन मिश्रा, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू,गोबिंदपुर प्रखंड अताउल्लाह अंसारी, सचिव पारस हांसदा, बीस सूत्री अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी,सिन्दरी नगर अध्यक्ष रामगोविन्द राम, झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक,जिला बीस सूत्री सदस्य राजू प्रमाणिक, बीस सूत्री बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, बीस सूत्री ऐगारकुडं प्रखंड अध्यक्ष गोपिन टुडू, आज़ाद मुखिया,सावन सुमन,रंजन यादव, मैनेजर हेम्ब्रम, राजेन्द्र हेम्ब्रम, ईश्वर मराण्डी, सुदीप दत्ता, टिंकू सरकार, बंटी सिंह, सद्दाम हुसैन, निर्मल मंडल,अमीर खान,कासीमुद्दीन अंसारी, आस्तिक बाउरी,संजय रजवार, संजय रजवार, शाजिद अंसारी, पारस कुमार,नईम अंसारी, मंसूर अंसारी, राजेश टुडू, मनीष कुमार, संजय सोरेन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments