Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 फरवरी तक राज्य में बारिश के आसार



Dhanbad: झारखंड के लोगों को ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। एक बार फिर राज्य का मौसम बिगड़ सकता है। राज्य के 10 से अधिक जिलों में बारिश के आसार बने हुए है। वहीं बीते 24 घंटे से मौसम शुष्क बना हुआ है। 

15 फरवरी तक बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 फरवरी तक राज्य में बारिश रह सकती है। राजधानी रांची समेत पलामू, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर आदि जिलों में हल्की बारिश और गर्जन के आसार बने हुए हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी। जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

फिर बढ़ेगी ठंड  

पूर्वी शीतलहर की हवा के वजह से लोगों को ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। बारिश के वजह से एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी तक बारिश हो सकती है। जिसके वजह से ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने आज 10 फरवरी शनिवार तक पूरे राज्य में बादल छाए और बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि 10 फरवरी के बाद भी कई जिलों में बादल बरसने की संभावना है।



Post a Comment

0 Comments