धनबाद:--भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा धनबाद महानगर के द्वारा सोमवार को गांधी सेवा सदन में ग्राम परिक्रमा यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसे पूरे भारत में 2 लाख गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य है साथ ही किसान भाइयों को खेती के नए-नए तरीके एवं उनके लिए शुरू किए गए योजनाओं के बारे में भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा उन किसान भाइयों तक पहुंचने का काम किया गया है।इसी को लेकर किसान मोर्चा धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया की धनबाद महानगर में कुल 71 पंचायत है जहा जा कर इन 71 पंचायतों में रह रहे किसान भाइयों से जुड़ेंगे और प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी उन्हे देंगे।वही उन्होंने कहा की धनबाद में किसान भाई कम है फिर 10000 किसान भाइयों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments