Dhanbad। जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो सोमवार को बिहार के पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विश्वास मत हासिल करने के उपरांत बधाई दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को आश्वासन दिया कि वह बहुत जल्द झारखंड आएंगे। उन्होंने खीरू महतो को लोकसभा के चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया है। महतो के साथ पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह मौजूद थे।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments