धनबाद। एकल विद्यालय को प्रोत्साहन देने के लिए तथा गांव से शहर के लोगों को जोड़ने के लिए भारत के रंग एकल के संग एकल दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में एकल विद्यालय से जुड़े 700 बच्चे बच्चियों ने देशभक्ति गीतों के बीच अपना सफर तय किया। मुख्य रूप से इस एकल दौड़ कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा शामिल हुए। इस एकल दौड़ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने खेल और खिलाड़ियों के प्रति प्रधानमंत्री के सोच की सराहना की।यह दौड़ धनबाद क्लब के निकट से शुरू हुई और आमाघाटा फॉरेस्ट रिसॉट पहुंचकर खत्म हुई। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल व सर्टिफिकेट दिए गए। दौड़ के दौरान जगह-जगह पर बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था के साथ फस्ट एड की व्यवस्था भी की गई। दौड़ में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों बच्चियों को कैश प्राइज से पुरस्कृत किया गया। मौके पर बसंत हेलीवाल, नितिन हरोदिया, रोहित प्रसाद, सौरव अग्रवाल, राहुल सिंघानिया, अभय कुमार, नीरज अग्रवाल एवं अन्य मौजूद थे।
देशभर में एकल अभियान चलाया जा रहा है
वनबंधु परिषद की ओर से संचालित एकल अभियान वनवासी व पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार- प्रसार कर रहा है। आने वाले वर्षों में एकल अभियान से चार लाख गांवों को जोड़ने की योजना है। अभियान में धनबाद में 1260 विद्यालय संचालित हैं।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments