Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद धनबाद मुख्य शाखा के अध्यक्ष बने सोमनाथ प्रुथी,कार्यकारी अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार गोयल


Dhanbad। भारत विकास परिषद धनबाद मुख्य शाखा की आम सभा होटल कावेरी, बैंक मोड़, धनबाद में संपन्न हुई। इस सभा में वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी के लिए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई।  योगेंद्र तुलस्यान प्रांत की ओर से पर्यवेक्षक एवं  अरुणा भगानिया चुनाव अधिकारी के रूप की देख रेख में चुनाव हुए। इससे पूर्व इस साल में किए गए सारे कार्य अध्यक्ष  संजय जैन की अध्यक्षता में  सचिव  कृष्ण गोयल  ने प्रस्तुत किया।

नई समिति का चुनाव सर्व सहमति से हुआ।  वह इस प्रकार है

अध्यक्ष : सोमनाथ प्रुथी, कार्यकारी अध्यक्ष : कृष्ण कुमार गोयल, उपाध्यक्ष : संदीप चक्रवर्ती, सचिव : पंकज सिंह, सहसचिव : अमित सतनालिका, वित्तीय सचिव :  पवित्र तुलस्यान, संरक्षक :  योगेंद्र तुलसियान  एवं  संजय जैन। विस्तृत कमेटी की रूपरेखा अगली कार्यकारिणी सभा में किया की जाएगी। यह कार्यकारी समिति 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगी।

सभा में वर्तमान अध्यक्ष   संजय जैन, चुनाव पर्यवेक्षक  योगेन्द्र तुलस्यान, चुनाव अधिकारी  अरुणा भगानिया , कार्यकारी अध्यक्ष  सोमनाथ प्रुथी, सचिव श्री कृष्ण कुमार गोयल, संदीप भुदिया,  दीपा तुलस्यान, श्री नितिन हड़ोदिया ,  एमपी रिटोलिया, संगीता गोयल ,  इंद्रा तुलस्यान एवं  बबीता जैन उपस्थित थे।





Post a Comment

0 Comments