Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेवा और समर्पण एवं रोटी बैंक युथ क्लब धनबाद का कराटे प्रतियोगिता, ब्लड डोनेशन कैम्प और महिला सम्मान समारोह हुआ संपन्न,100 से भी अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया

 



धनबाद: सेवा और समर्पण एवं रोटी बैंक युथ क्लब धनबाद के तत्वाधान में रविवार को सामुदायिक भवन बीसीसीएल कोयला नगर में महिला सम्मान समारोह, कराटे प्रतियोगिता और ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन हुआ संपन्न। सर्व प्रथम प्रात काल से ही सेवा और समर्पण  द्वारा निःशुल्क सेल्फ डिफेन्स कोर्स क़ी बच्चियों  का कोर्स पूरा होने पर प्रतियोगिता मे भाग लिया,साथ मे अन्य स्कूलों से आये प्रतिभागियों ने भी भाग लिया और कराटे प्रतियोगिता संपन्न हुआ।अस्पताल मे खून क़ी कमी को देखते हुए संस्था ने रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया हैँ जहाँ करीब 25 यूनिट ब्लड रक्त कोष मे आया। कार्यक्रम क़ी मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।एसडीडी डांस क्लास के बच्चों ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कराटे के विजेता और  समाज के कामकाजी महिलाओं को सम्मान पुरस्कार, मोमेंटो और सर्टिफिकेट देने का काम किया।एसडीडी डांस क्लास के मॉम ग्रुप ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दिया।

मनमोहक कार्यक्रम को सभी ने देख कर हैरान हुआ क़ी मॉम के द्वारा दीं गई प्रस्तुति अनोखा रहा। सेवा और समर्पण के अध्यक्ष काजल झा ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम दोनों संस्था मिलकर कर रही है और हमारा मकसद है महिलाओं को आगे बढ़ाना। रोटी बैंक युथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर ने बताया कि यह सम्मान समारोह एक अद्भुत हुआ जहां लगभग 100 से भी अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन पर संस्था के सचिव मनीषा सिंह ने ब्लड डोनेशन देने वाले सभी को धन्यवाद दिया ।कार्यक्रम में मनीषा सिंह, सोनी सिंह, मृदुला जी,पंकज वर्मा, रितु सिंह, कल्पना जी, डॉ .सब्बा , राधा अग्रवाल, भारती दुबे ,ललिता सिंह मीता पॉल ,रीना सिंह ,सीमा,  चैतली तिवारी , विद्युत वर्मा, संजीव सिंह,अमन राज, सुधांशु, ऋषभ राज, जय प्रकाश, दीपांकार लाहिरी रजनी सिंह,भारती दुबे शिप्रा दीं,मिताली जी उषा जी,रजनी जी अनिशादास स्वाति जी रुमा जी,बिमल जी आदि उपस्थित थी


Post a Comment

0 Comments