Dhanbad। भाकपा माले धनबाद जिला कमिटी की बैठक कला विहार कॉलोनी(धनबाद) स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूतीकरण,राज्य एवं देश में राजनीतिक गतिविधियों के बारे में तथा लोकसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नेताओं ने कहा कि देश में आम चुनाव 2024 देश की जनता के लिए चुनौतीपूर्ण है। भाजपा के 10 साल के शासन में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य जेसे हर मोर्चे पर केन्द्र सरकार की विफलता रही है। देश के उध्योगपति मालामल और मजदूर-किसान, छात्र- नौजवान कंगाल हो गये हैं। देश के महिलाये असुरक्षित है। देश का शासक धर्म का रक्षा के नाम पर धर्मनिरपेक्षता से निहित संविधान को बदलने की बात कर रहा है। जनता के सारे मुद्दे गौण है। देश को साम्प्रदायिकता की और धकेलने के लिए आमदा है। दिल्ली में नमाजियो का अपमान, हिंसा जीता जागता उदाहरण हैं।
पुलिस को साम्प्रदायिक बनाया जा रहा है। ताकि देश में पुन: हिन्दू- मुस्लिम करके सत्ता हासिल किया जा सके। इस घटना के खिलाफ पार्टी के 11-12 मार्च राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के समक्ष प्रतिवाद किया जायगा। कोडरमा लोकसभा चुनाव में धनबाद के नेता एवं कार्यकर्ता सेकड़ों के संख्या में कोडरमा संसदीय क्षेत्र में चुनावी अभियान मे जायेंगे। वो हमारा महत्वपूर्ण सीट है। इस बार कोडरमा में लाल परचम लहरेगा। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव कार्तिक प्रसाद ने की। बैठक में कृष्णा सिंह, नागेंद्र कुमार, नकुलदेव सिंह, मनोरंजन मल्लिक, सुधीर महतो, कृष्णा प्रसाद महतो, अजरानी निशानी, गणेश महतो, संदीप कौशल एवं अन्य मौजूद थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments