Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर अब हजारीबाग से बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद,सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय की 12 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है


Dhanbad। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर अब हजारीबाग से बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आ गई हैं। विधायक अंबा प्रसाद के घर पर मंगलवार की अहले सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय की 12 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है।हजारीबाग के हुरहुरु स्थित विधायक अंबा प्रसाद के घर ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। जहां उनके विभिन्न कागजातों को खंगाला जा रहा है। साथ ही साथ प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही हैं। विधायक अंबा प्रसाद के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र साव के कानी बाजार स्थित घर पर भी ईडी की आठ सदस्य टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है। वहीं विधायक अंबा प्रसाद के चाचा और मामा के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। वहां भी जांच जारी है। ज्ञात हो कांग्रेस विधायक के खिलाफ ईडी के रांची जोनल आफिस में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने पुलिस से अंबा के खिलाफ दर्ज सारे एफआईआर की जानकारी मांगी थी।हजारीबाग के बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री रह चुके हैं, जो कुछ दिन पूर्व ही जेल से रिहा होकर बाहर आए हैं।




Post a Comment

0 Comments