धनबाद: सेवा समर्पण और रोटी बैंक के तत्वाधान में 17 मार्च सामुदायिक भवन बीसीसीएल कोयला नगर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जहां उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिनके जीवन में काफी संघर्ष रहा हो उसके बावजूद भी हर ना मानकर आगे बढ़ते गई। उसके अलावा सेवा और समर्पण के द्वारा पिछले 6 महीना से निशुल्क कराटे सिखाया जाता था उसका भी समापन उसे दिन होना है, सुबह 8:30 से कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा जहां धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से आई छात्राओं के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 11:00 बजे से लेकर संध्या 4:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है सेवा और समर्पण के अध्यक्ष काजल ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम दोनों संस्था मिलकर कर रही है और हमारा मकसद है महिलाओं को आगे बढाना। रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि शेखर ने बताया कि यह सामान समारोह एक अद्भुत होगा जहां लगभग 100 से भी अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा अगर आप लोग की नजर में ऐसी महिला है तो बताये दोनों संस्था मिलकर उनको सम्मानित करेगी। इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन संस्था के सचिव मनीष सिंह के द्वारा किया गया था जहां मुख्य रूप से दोनों संस्था के सदस्य उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments