धनबाद :
 लोक सभा चुनाव व होली पर्व के मद्देनजर जिले का उत्पाद विभाग सख्ती अपना रहा है. इसी क्रम में विभाग ने आज कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित शराब जब्त किया। विभाग की ओर से यह कार्रवाई धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड में किया गया है। एक घर से उत्पाद विभाग ने 864 लीटर नाईट गर्ल विस्की कुल 96 पेटी शराब बरामद किया गया है। सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर प्राप्त गुप्त सूचना पर जोड़ा फाटक में छापामारी कर अप्पू सिंह नामक व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित शराब बरामद की गई. मकान किसी मनोज साव का है। अप्पू सिंह किराये पर कमरा लेकर संदिग्ध गतिविधि का संचालन कर रहा था। उन्होंने बताया बरामद शराब नाईट गर्ल अरुणाचल प्रदेश में बेचने योग्य है जबकि झारखण्ड में यह बगैर निबंधन के बेचा जा रहा था जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही थी।उन्होंने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि संचालक के द्वारा जब्त शराब को आगामी होली में खपाने की योजना थी। उन्होंने बताया आगामी होली पर्व एवं चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ निरंतर छापामारी अभियान चलेगा।