धनबाद। आज दुर्गा मंदिर रिलिजियस चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हीरापुर दुर्गा मंदिर परिसर मे "वसंत उत्सव" का आयोजन किया गया है।पश्चिम बंगाल में होली को "दोल उत्सव " के नाम से जाना जाता है। दोल उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रवासी बंगालियों द्वारा शांतिनिकेतन के तर्ज पर लगातार 4 वर्षों से मनाया जाता आ रहा है ।जिसके तहत आज सुबह प्रभात फेरी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें महिला एवं बच्चों ने पीली साड़ी पहन कर पलाश फूलो से सज कर रविंद्र नृत्य पर हीरापुर क्षेत्र की परिक्रमा की। प्रभात फेरी समापन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया जिसमें सौंपा मुखर्जी, सतोसिनी राय एवं छोटन चौधरी के विद्यार्थियों द्वारा रविंद्र सिंह संगीत पर नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष कंसारी मंडल (वरीयअधिवक्ता) ,सचिव डा: प्रियदर्शी गुप्ता, बरनाली गुप्ता ,कालू दे , सैकत सरकार को अन्य का सहयोग रहा।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments