Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संत अंथोनी चर्च में ईस्टर पर्व के पूर्व रात्रि में फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो द्वारा आग जला कर आग की आशीष की और ईस्टर मोमबत्ती को जलाया और प्रत्येक इसाई धर्मावलंबियों ने अपने द्वारा लाई गई मोमबत्तियों को जलाकर पूरे चर्च परिसर को प्रकाश से प्रकाशित किया




धनबाद। हिल कॉलोनी स्थित संत अंथोनी चर्च में पुनरुत्थान का पर्व अर्थात *ईस्टर* पर्व के पूर्व रात्रि को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ईस्टर पर्व प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने, क्रूस मृत्यु के बाद तीसरे दिन फिर से जी उठने की घटना है तथा मृत्यु के बाद अनन्त जीवन का उत्सव पर्व *ईस्टर* है।  ईस्टर पर्व के पूर्व रात्रि में फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो द्वारा आग जला कर आग की आशीष की और ईस्टर मोमबत्ती  को जलाया और प्रत्येक इसाई धर्मावलंबियों ने अपने द्वारा लाई गई मोमबत्तियों को जलाकर पूरे चर्च परिसर को प्रकाश से प्रकाशित किया। इसाई धर्मावलंबियों द्वारा लाई गई मोमबत्तियां जलाने के पूर्व चर्च के अंदर एवं बाहर की सभी बत्तियां बुझा दी गई जिससे चारों ओर घनघोर अंधेरा सा छा गया।  प्रत्येक इसाई धर्मावलंबियों के हाथ में जलती हुई मोमबत्ती ने उस घने काल अंधेरे को चीर कर अद्भुत प्रकाश फैला दिया। दरअसल इस प्रकाश का ईस्टर की पूर्व रात्रि काल का एक विशेष महत्व है। प्रकाश को ईश्वर का रूप माना गया है तथा इसकी तुलना ज्ञान से भी की गई है। प्रकाश रूपी मोमबत्तियां जलाकर हम खुद को अंधकार अर्थात अज्ञानता से निकालकर प्रकाश अर्थात ज्ञान की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं।  इस प्रकार मोमबत्तियां जलाकर हम प्रकाश की अर्थात ईश्वर की हमारे जीवन में उपस्थित की महत्ता को मान्यता देते हैं।ईस्टर" के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च  रविवार प्रातः 7:00 प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है 

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशिर प्रभात तिर्की, चेतन किंडो, हरमन बिल, बुलबुल सुरीन, शांति सोय आदि की सराहनीय भूमिका रही।


 






Post a Comment

0 Comments