धनबाद, रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर विगत 14 दिन से बाघमारा विधायक ढुलू महतो के आंतक और शोषण की शिकार अशोक कुमार महतो, और उनके परिवार धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं आज उनके समर्थन में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पहुंचकर एसडीओ उदय रजक से दुरभाष पर बात किया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने धनबाद के उपायुक्त माधवी मिश्रा को पत्र लिखकर भाजपा विधायक ढुलू महतो पर कार्रवाई कर लगभग आठ परिवारों के साथ न्याय करने का आग्रह किया है जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा धनबाद की उपायुक्त भी एक महीला हैं और महिलाओ का दर्द का एहसास होना चाहिए।
अशोक महतो के पत्नी और बच्ची के साथ अत्याचार और मारपीट करने वाले भाजपा विधायक पर कार्रवाई होनी चाहिए। झामुमो और कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओ के साथ ज्यादती हम बर्दाश्त नही करेंगे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कांग्रेस अन्याय के खिलाफ गरीबो की आवाज है। श्री सिंह ने कहा एक तरफ भाजपा राम राज की बात करती है दूसरी तरफ भाजपा के विधायक राक्षस राज बनाए हुए हैं। यहा भी मंदिर के नाम पर गोरखधंधा चल रहा है गरीब ग्रामीणो का जमीन और दूकान कब्जा किया जा रहा है सबसे बड़ी बिडम्बना यह है जिला प्रशासन मौन व्रत में है।सभी अधिकारी एक दूसरे पर फेंक रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा अगर पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला तो कांग्रेस उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने उपायुक्त और एसडीओ धनबाद को इस आलोक मे लिखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह किया है।


.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments