धनबाद। बरवाअड्डा सिंबायोसिस किड्स स्कूल में शुक्रवार को होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल की शिक्षिका व बच्चों ने हर्बल गुलाब, पलाश फूल, गेंदा फूल से होली खेलकर त्यौहार मनाया। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा सातवी तक के बच्चों ने रंगों के पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिए। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने के प्रस्तुत नित्य बलम पिचकारी का सभी ने जमकर आनंद लिया।स्कूल की प्राचार्या रीना मंडल ने कहा, जिस प्रकार हम एक दूसरे पर रंग व गुलाल डालकर इसे प्यार से मनाते हैं। उसी प्रकार गुरु की सहायता से ध्यान व अभ्यास द्वारा ज्ञान की सच्ची होली अपने अंदर खेले। विद्यालय के निदेशक आशीष मंडल ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी को सुरक्षित होली खेलने के बारे में सभी को जागरूक किया। बच्चों ने शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ अबीर गुलाल उड़ाकर होली उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में रोमा प्रसाद, इंदु, सुनीता, रोशनी ,शालिनी, लक्ष्मी मुखर्जी ,सीमा मुखर्जी ,पूजा, राखी, मधु , शीतल,कुंदन, मिथुन, तापस, राहुल शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।





.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments