Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात किया



Dhanbad। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शनिवार को जारी अपनी पहली लिस्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। लेकिन पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसी मामले पर सोमवार को उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा से एक घंटे की मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि जो भी होगा अच्छा होगा। मैंने बीजेपी अध्यक्ष से बात की है। मैंने उनके सामने अपनी बात रखी. जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको वाकिफ कराया जाएगा। समय पर सब बता दिया जाएगा।

यह पूछने पर कि क्या वह किसी और सीट से लड़ेंगे। इस पर पवन सिंह ने कहा कि जो भी होगा, अच्छा होगा। यह पूछने पर कि वह किसी सीट से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जो भी होगा, मैं आपको उससे वाकिफ कराऊंगा।

बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की था। इस लिस्ट में बीजेपी ने आसनसोल सीट से पवन सिंह को टिकट दिया था। इसके ऐलान के बाद पवन सिंह ने पोस्ट कर बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद दिया था ।



Post a Comment

0 Comments