Dhanbad। झारखंड के दुमका में छत्तीसगढ़ की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप के अगले दिन ही हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस वारदात में लड़की (डांसर) के साथ पलामू के रहने वाले तीन सह-कलाकारों ने नशीला पदार्थ देकर कार में उसके साथ रेप किया। झारखंड के पलामू जिले में गैंगरेप की एक और घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ की 21 साल की एक स्टेज कलाकार (डांसर) के साथ उसके सह-कलाकारों ने ही गैंगरेप किया है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप के अगले दिन ही हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस वारदात में लड़की (डांसर) के साथ पलामू के रहने वाले तीन सह-कलाकारों ने नशीला पदार्थ देकर कार में उसके साथ रेप किया।घटना को लेकर एसडीपीओ राकेश सिंह ने बताया, 'दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को पलामू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।
यह घटना शनिवार देर रात राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क पर हुई। उन्होंने बताया कि महिला को बेहोशी की हालत में आरोपी छोड़कर मौके से भाग गए।
एसडीपीओ ने बताया कि महिला कलाकार छत्तीसगढ़ से पलामू जिले के विश्रामपुर में एक कार्यक्रम के लिए आयी थी। उन्होंने कहा, "कुछ कारणों से वह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, इसलिए, वह अपने पुरुष सह-कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक अन्य समारोह के लिए चली गई।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments