Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टेशन की कमान महिलाओ के हाथों में सौंपी गई

 




धनबाद : आज महाशिवरात्रि का पर्व के साथ - साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। हर बार की तरह इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद रेलवे स्टेशन की बागडोर महिला कर्मियों के हाथों में सौंपी गई है।महिला कर्मी ट्रेन चलाने से लेकर स्टेशन के मैनेजमेंट तक की हर छोटी-बड़ी भूमिका निभा रही है। रेलवे सुरक्षा बल, गार्ड, टीटीई, सिक्योरिटी चेक, टिकट काउंटर,पूछताछ काउंटर,कंट्रोल रूम तक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में रही। स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 75 प्रतिशत से अधिक कार्यभार महिला कर्मियों के हाथों में है। धनबाद सिंदरी पेसेंजर ट्रेन जोकि धनबाद स्टेशन से 11:30 am बजे खुली उसमे भी एक महिला गार्ड को लगाया गया। टिकट कलेक्शन, टिकट रिजर्वेशन काउंटर हर जगह महिलाओं को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। टीटी साधना कुमारी ने बताया की आज सालभर पर एक दिन पुरे विश्व में महिलाओ के प्रति महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है ऐसे में यह सम्मान पाकर काफी ख़ुशी होती है। जो महिला घर से निकलकर बाहर की दुनिया में पुरुष के कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है वह कोई भी क्षेत्र हो ज महिलाये पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। इसलिए और महिलाओ से कहना चाहता हूँ की आप किसी भी क्षेत्र में कार्य करे तो पूरी तैयारी के साथ करे। घर गृहस्थी से बाहर निकलकर भी आगे की दुनिया में आने की आवशयकता है।




Post a Comment

0 Comments