धनबाद। क्षेत्रीय रेलवे सलाहकार समिति, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के सदस्य पिंटु कुमार सिंह ने महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को धनबाद रेल मण्डल में गात्री सुविधाओं को लेकर अपनी मांगों के समर्थन में मांग पत्र सौंपा। पत्र के द्वारा
1. हावड़ा से गया तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को पटना तक विस्तार किया जाय जिससे रेल का आमदनी के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
2. धनबाद रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदल कर सरिया स्टेशन के नाम से नामांकरण किया जाय।
3 धन्बाद रेल मण्डल के अंतर्गत खासकर धनबाद, गोमो, कोडरमा, कतरास इत्यादि स्टेशनों में साफ-सफाई की व्यवस्था जो निजी एजेन्सी को दिया गया है वह पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है और रेल से लाखों रूपया की कमाई करता है जिसकी जांच करायी जाय।
4. धनबाद रेल मण्डल से बंगलौर, पुणे एवं नई दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन चलायी जाय।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments