Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कर्मचारियो के समर्थन में जेएमएम के केन्द्रीय सदस्य डा निलम मिश्रा और निरसा मासस के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी सिंफर निदेशक से वार्तालाप किया



धनबाद। सिंफर गेट नं 2 पर अनिश्चितकालीन चिन्हित कर्मियों द्वारा धरना पर बैठे कर्मचारियो के समर्थन में जेएमएम के केन्द्रीय सदस्य डा निलम मिश्रा जेएमएम  कार्यकर्त्ता सहित और निरसा मासस के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी पहुंचे और सिंफर के  निदेशक से वार्तालाप किया।  निदेशक से कहा कि तीस साल से चिन्हित नियमित कर्मियों को सभी सुविधाएं बहाल किये थे तो उनका इतना दिन से पीएफ एवं अन्य सूविधा क्यों नहीं लागू किया गया।

मजदूरों ने मांग किया कि जब तक हमें सभी सुविधा सहित स्थाई करण नहीं होता  हम लोग ठिकेदार के अंदर काम नहीं करेंगे तथा दिनांक 6 मार्च से बड़ा आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे। मौके पर झारखण्ड रानीगंज कोलफिल्ड विस्थापन एवं पर्यावरण संरक्षण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी, जितेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, राजेश तिवारी, कमला देवी तथा धरना दे रहे समस्त 169 कर्मचारी गण उपस्थित हुए।




Post a Comment

0 Comments