,धनबाद। विश्व जल दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती पर्यावरण विभाग के तत्वाधान में आरोग्य भारती के कार्यालय स्वामी सहजानंद नगर में "जल संरक्षण एवं संचयन" विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ,जिसकी अध्यक्षता आरोग्य भारती के अध्यक्ष डॉ विकास रमन ने किया।कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरोग्य भारती पर्यावरण विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवीण प्रभाकर ने भगवान धन्वंतरि के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रवीण प्रभाकर राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख ने कहां की भारतीय संस्कृति में पर्यावरण की रक्षा का विशेष महत्व है ,हमारे यहां नदियों एवं जलाशयों के पूजन की परंपरा रही है ,जल के स्रोत जब तक स्वच्छ नहीं होगा तब तक हमारे स्वास्थ्य व पर्यावरण की रक्षा संभव नहीं है ।सनातन संस्कृति में गंगा को माता माना गया है और सभी नदियों के जल को गंगा के समान पवित्र माना गया है। मानव जीवन का केंद्र नदियां एवं जलाशय है ।लेकिन आज एक और जल को प्रदूषित कर रहे हैं दूसरी ओर पेयजल को बर्बाद कर रहे हैं।हमें इस प्रवृत्ति एवं मानसिकता में बदलाव लाने की आवश्यकता है। विचार गोष्ठी के विषय प्रवेश को संबोधित करते हुए झारखंड प्रांत के संयुक्त सचिव जय प्रकाश सिंह ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला।विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए झारखंड प्रांत पर्यावरण प्रमुख अरुण राय ने विश्व जल दिवस मनाने का उदेशय पर प्रकाश डालते हुए कहां की दुनिया को पीने के लिए शुद्ध जल उपलब्ध कराना तथा जल को प्रदूषण से मुक्त करना विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य है। डॉ उपेंद्र कुमार आईआईटी (आई एस एम)के पूर्व प्रा ध्यापक अपने संबोधन में वर्षा जल संरक्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला ,उन्होंने वर्षा जल संरक्षण के लिए रैनवाटर हार्वेस्टिंग बनाने की विधि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी होती है हम सभी अपने-अपने घरों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाए एवं दूसरे को भी प्रेरित करें तभी पृथ्वी के अंदर का जल यानी भूगर्भ जल को हम संरक्षित कर सकते हैं।विचार गोष्ठी में काफी संख्या में आरोग्य भारती के कार्यकर्ता ,सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित थे।
विचार गोष्ठी को प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती रमा सिंहा,दिनेश प्रसाद सिंह ,लाल वर्मा ,आई डी पांडे, सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव पी एन सिह ,प्रेम प्रकाश सिंह, डी एस चौबे ,जितेंद्र ठाकुर, संगीता शर्मा, शोभा गुप्ता, कल्याणी , आदि की प्रमुख भूमिका रही।
.jpg)

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments