धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद में पैशन क्लास “प्रवाह” का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। सर्वप्रथम बच्चों के द्वारा शब्द प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात प्राचार्य उमाशंकर सिंह तथा उपप्राचार्य सी. पी. सिंह के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य महोदय ने रिबन काटकर फैशन कक्षाओं का आगाज किया बच्चों के द्वारा सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इन पैशन कक्षाओं में बच्चों को 12 पैशन चुनने के लिए दिए गए थे, जिनके नाम क्रमवार इस प्रकार हैं - संगीत नृत्य, पब्लिक स्पीकिंग, योगा, ताइक्वांडो, सिलाई तथा कढ़ाई, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, ड्रैमेटिक्स, बास्केटबॉल तथा वॉलीबॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट, कला और शिल्प तथा क्ले मॉडलिंग इन 12 फैशन को बच्चों ने अपने पसंद के अनुसार चुनाव और शिक्षक मैटर की भूमिका में उनके साथ रहे और उनकी प्रतिभा को निखारने और संवारने का कार्य किया। प्राचार्य श्री उमाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के अलावा प्रत्येक बच्चे में कोई- ना- कोई प्रतिभा छिपी होती है विद्यालय का कार्य उसे प्रतिभा को बाहर निकलना है और उसे संवारना है। बच्चे अगर अपने जुनून को अपना लक्ष्य बना ले तो जीवन में एक मुकाम हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन 28 मार्च को किया जाएगा । बच्चों में इस प्रकार के क्लास को लेकर खासा उत्साह देखा गया। विद्यालय के द्वारा किया गया है यह एक अनोखा प्रयास था, जिसकी प्रशंसा अभिभावकों के द्वारा भी की गई ।

.jpg)
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments