Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर का एयरफोर्स स्टेशन जिसने पाकिस्तान को शर्मनाक हार दी थी

 


Dhanbad। आजकल गुजरात का जामनगर चर्चा में है। क्योंकि वहां देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। बड़े फिल्मी सितारे आए। दुनिया के फेमस रईस लोग आए। लेकिन इस दौरान चर्चा में रहा वहां का एयरफोर्स स्टेशन भी ये वही एयरफोर्स स्टेशन है जिसने पाकिस्तान को शर्मनाक हार दी थी।

पाकिस्तान ने कितने युद्ध लड़े लेकिन हर बार मुंह की खाई।हर जंग में जामनगर एयरफोर्स स्टेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह एयरफोर्स स्टेशन क्यों खास है? 

आजादी से पहले जामनगर में एयरबेस नहीं था। आजादी के बाद वायुसेना एयर फायरिंग और बॉम्बिंग रेंज खोज रही थी। तब जामनगर में वायुसेना ने बेस बनाया. इसे नाम दिया आर्मामेंट ट्रेनिंग विंग (ATW)। वायुसेना को अपना सेटअप लगाने में जामनगर के राजा जाम साहेब ने बड़ी मदद की थी। उन्हें एयरफोर्स से खास लगाव था।

1971 के जंग के दौरान की यह तस्वीर वायुसेना से प्राप्त हुई है। फोटो जामनगर एयरफोर्स स्टेशन की नहीं है।

पहले पायलट यहां ट्रेनिंग लेने आते थे

यहां पर सरमत में हवा से जमीन पर मार करने वाला रेंज था इसके अलावा कच्छ की खाड़ी के ऊपर हवा से हवा में मार करने की प्रैक्टिस के लिए बड़ी जगह थी। यह एक तटीय इलाका है, जिसे जोध्या-बालचंदी कहते हैं। ATW में वायुसेना के अलग-अलग स्क्वॉड्रन के लोग बारी-बारी से ट्रेनिंग करने आते थे।

Post a Comment

0 Comments