Dhanbad। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के हर जनजातीय भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति और सुबे के बच्चों को उन्हीं के भाषा में शिक्षा देने की बात का बांग्ला समाज के लोगों ने स्वागत किया है। झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का आभार व्यक्त किया। झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक वेंगू ठाकुर ने कहा सरकार की अच्छी पहल है उन्हें धन्यवाद देता हूं। आज राज्य सरकार द्वारा बांग्ला भाषा की पढ़ाई की शुरुआत की घोषणा किए जाने पर समिति के सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। मौके पर आशीष मंडल, भवानी बनर्जी, छंदा गोराई ,सुबल गराई ,शिबू चक्रवर्ती, सुशोभन चक्रवर्ती, कल्याण राय, रघुनाथ राय, सम्राट चौधरी एवं अन्य मौजूद थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments