Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के साथ आपस में तालमेल बैठा कर लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार के लिए कॉग्रेस समन्वय समिति की बैठक हुई


Dhanbad। कांग्रेस जिला  अध्यक्ष संतोष सिंह के निर्देषानुशार लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के साथ आपस में सामजस्य तालमेल बैठा कर लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार और मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए आगे की रणनीति बनाने के लिए कॉग्रेस समन्वय समिति की आज बैठक हुई। जिसमें सभी दलों को साथ लेकर पुरे धनबाद लोकसभा के अंतर्गत सभी विधानसभा और प्रखंड स्तर में कांग्रेस के प्रत्यासी के लिए जमीनी तौर पर एकजुट होकर अपनी ताकत झोंक कर संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार कर गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श हुआ एवं इसके लिए आगे की रणनीति हेतु यह तय हुआ की रविवार को इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रमुखों के साथ बैठक की जाएगी । बैठक में समन्वय समिति के सुधांशु शेखर झा, प्रभात सुरोलिया , कयूम खान, राजेश राम उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments