धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में *विश्व जल दिवस* के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा जल संरक्षण पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम में रवि राज शर्मा (नगर आयुक्त, धनबाद नगर निगम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। आज के कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तदुप्रांत जीवन ज्योति के विशेष बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके उपरांत जीवन ज्योति के सदस्य राजेश मटालिया ने मुख्य अतिथि को बच्चों द्वारा बनाया गया बुके एवं मोमेंटो प्रदान किया। आज के शिविर में जल संरक्षण विशेषज्ञ एकलव्य प्रसाद ने सभी को बताया की जल ही जीवन है और इसे संरक्षित करना अति आवश्यक है नहीं तो भविष्य में हमे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसी को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने भारत में शैलो एक्वीफायर मैनेजमेंट के तहत एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत वर्षा जल संरक्षण हेतु रिचार्ज वेल , वाटर हार्वेस्टिंग पीट आदि का निर्माण किया जा रहा है और इस कार्यक्रम के तहत ही धनबाद में धनबाद नगर निगम के द्वारा जीवन ज्योति एवं अन्य पांच जगहों पर इनका निर्माण करवाया जा रहा है जिसे काफी बड़ी आबादी में जल संकट से निजात पाने में मदद मिलेगी। वही रवि राज शर्मा ने सभी को जल संरक्षण करने पर जोर देते हुए कहा कि आज पूरे देश के कई बड़े बड़े शहर जल संकट से जूझ रहे हैं और उन्हें अब जा कर जल संरक्षण का महत्व समझ में आ रहा है। हमे आज से ही छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखकर अपने घर में तथा अपने आस पास में जल के अपव्यय को रोकना चाहिए। आज शिविर में शामिल सभी लोगों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया। वही आज जिला प्रशासन के द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों से आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु लोगो को जागरूक करने हेतु सिग्नेचर कैंपेन का आयोजन किया गया। इसके तहत धनबाद जिला निर्वाचन आयोग की ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती अश्विनी जाधव लाला ने सभी से मतदान करने की अपील करते हुए सिग्नेचर कैंपेन की शुरुआत किया। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के सचिव संजीव बेओत्रा जी ने सभी से जल संरक्षण करने के साथ साथ शत प्रतिशत मतदान करने का अपील किया। कार्यक्रम के उपरांत आज जीवन ज्योति के विशेष बच्चों के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ रॉयल धनबाद के द्वारा होली उत्सव का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। होली उत्सव की शुरुआत में बच्चों ने नगर आयुक्त को गुलाल का तिलक लगाकर किया। आज बच्चों ने होली के फिल्मी गीतों पर जमकर नाच कर खूब मस्ती किया। इनर व्हील क्लब ऑफ रॉयल धनबाद की अध्यक्ष सुश्री रंजीत कौर ने कहा कि रंगो का ये त्योहार हम सब के जीवन में खुशियों का रंग भर दे इसी कामना के साथ आज इन विशेष बच्चों के बीच आई हूं। आज इनर व्हील क्लब ऑफ रॉयल धनबाद के द्वारा बच्चों को चाइनीज फूड, मिठाई, चिप्स एवं चॉकलेट वितरित किया गया। जीवन ज्योति की प्राचार्या सुश्री अपर्णा दास जी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हम हर त्योहार अपने बच्चों के साथ मनाते हैं ताकि हर त्योहार का महत्व इन्हे पता हो से। साथ ही आज बच्चों को जल संरक्षण के साथ साथ हर्बल कलर से होली खेलने की सिख दी। कार्यक्रम के अंत में श्री राजेश मतलिया जी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
आज के कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के संजीव बेओत्रा, राजेश पार्केरिया, राजेश मतलिया, राहुल व्यास, कनव बाली, भरत नरूला दीपक अग्रवाल, दिनेश गुप्ता पार्थ सिन्हा, जीवन ज्योति की प्राचार्या अपर्णा दास, इनर व्हील क्लब ऑफ रॉयल धनबाद की अध्यक्ष रणजीत कौर, शिल्पा मटालिया, पूनम सिंह एवं जीवन ज्योति विशेष विद्यालय और रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अन्य सभी सदस्य और अभिभावकगण उपस्थित थे।
.jpg)

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments