Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरी चादर लेकर भीख मांगने वाले ठग गिरोह की शिकार हुई महिला, डेढ़ लाख की सोने की चेन लेकर हुए फरार






पुटकी:  करकेंद बाजार पंजाब होटल के सामने रहने वाले आशीष केजरीवाल की पत्नी पलक केजरीवाल हरी चादर में भीख मांगने वाले ठग गिरोह का शिकार बनी।  सुबह 2 लोग हरी चादर में भीख मांग रहे थे, पलक केजरीवाल के घर के समीप पहुंच कर उनसे पैसे मांगे, इसी क्रम में उन्होंने बातों में उलझा कर बच्चे को झाड़ा दिलवाने की बात कही। उनकी बातों में आकर पलक ने उन ठगों को घर में आने दिया। ठगों ने बात बात में  कभी हरी मिर्च मांगी, हाथ की सफाई में उसे चमकदार पत्थर में बदल दिया, फिर पानी मांगा उसे कुल्ला कर दूध जैसे पदार्थ में बदल दिया। फिर हाथ की सफाई से पत्थर को दुर्गा जी के लॉकेट में बदल दिया, और उसे सोने की चेन में बच्चे को पहनाने को कहा। ठगों ने कहा की सोने की चेन को अभिमंत्रित करनी है, चेन लेकर आओ। उनकी बातों के झांसे में आकर पलक ने सोने की चेन ठगों को लाकर दे दी, ठगों ने सोने की चेन को एक कागज में डाल कर एक साड़ी में बांध कर पलक को दिया और कहा की इसे 2 घंटे के बाद खोलना है और इस तंत्र के बारे में किसी को बताना नहीं है। इसके बाद ठग वहां से निकल गए। जब 2 घंटों के बाद पलक ने कपड़े में बंधी कागज की पुड़िया खोली तो उसमें सोने की चेन गायब मिली। सोने की चेन की कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है। ठगी का एहसास होने के बाद आशीष केजरीवाल ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाया हैं, साथ ही लोगों से ऐसे हरी चादर में भीख मांगने वालों से सावधान रहने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments