Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने किया बेलगड़िया का दौरा


धनबाद। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, रांची के विभागाध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक (बागवानी) डॉ. अवानी कुमार और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार झा ने कृषि विज्ञान केन्द्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार के साथ आज बेलगड़िया टाउनशिप, रुर्बन पार्क, पलानी मशरूम यूनिट का दौरा किया।इस दौरे में जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा, जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री सुदिप्ता बनर्जी, डीएमएफटी के श्री अमर कुमार श्रीवास्तव तथा जेआरडीए के अन्य अधिकारी शामिल थे। 

पदाधिकारियों ने बेलगड़िया के स्वयं सहायता समूह और पलानी क्लस्टर बलियापुर के स्वयं सहायता समूह के साथ विभिन्न योजनाओं पर विस्तार पूर्वक बातचीत की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को मशरूम की खेती से आजीविका को बढ़ावा देने, तकनीकी सहायता प्रदान करने सहित कई अन्य बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।


Team PRD Dhanbad

Post a Comment

0 Comments